Doraemon Wiki
Register
Advertisement
Doraemon Wiki

हालाँकि इंसान गलती करते हैं, उन से सीखने की काबिलियत ही उन्हें इंसान बनाती है।
— हिदेतोषि देकिसुगी, नोबिता एंड द ग्रीन जायंट लेजेंड

हिदेतोषि देकिसुगी, या अंग्रेजी डब में ऐस गुडी, नोबिता के सहपाठियों में से एक और शिज़ुका के रिश्ते के लिए प्यार का प्रतिद्वंद्वी है। उसकी बुद्धि उसे हमेशा परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने में सक्षम करता है। वह खेल में भी प्रवीण है। हालाँकि उसके पसंदीदा विषय खगोल विज्ञान और तत्त्वज्ञान हैं, वह हर विषय में अच्छा है। ऐसा अक्सर होता है कि उसके दोस्त उससे बख्शीस के लिए फ़ोन करते हैं।

देकिसुगी को उसके आस-पास के लोगों से काफ़ी हौंसला मिलता है। उसके अच्छे व्यवहार और ज्ञान में प्रवीणता ने उसे "आदर के छात्र" की उपाधि दिलवाई है। उसके कौशलों ने कक्षा में कई लड़कियों को आकर्षित किया है, और शिज़ुका उन में से एक है। एक "राजकुमार" के लिए एक उत्तम चरित्र होने के कारण कक्षा के कई छात्र उससे जलते हैं, जिस में नोबिता भी शामिल है। उसके नाम का सच-मच मतलब है "शिक्षित अतिरिक्त पाने-वाला", और उसका उपनाम "देकिसुगिरु" शब्द का एक मज़ाक है। नोबिता उसे शिज़ुका से दूर रखने के लिए डोरेमोन के यंत्रों की मदद से अजीब योजनाएँ बनाता है। भविष्य में वह एक अंतरिक्ष-यात्री बनता है, शादी करता है और उसे हिदेओ नाम का एक बेटा होता है।

दिखावट[]

देकिसुगी की दिखावट ज़्यादातर हर माँगा और ऐनिमे संस्करण में एक जैसा ही रहता है, उसके बाल शैली के अपवाद के साथ।

व्यक्तित्व[]

उसके विशाल कौशल और प्रतिभाओ के बावजूद वह सब के साथ अच्छे रूप से पेश आता है, और कभी दिखावा नहीं करता। देकिसुगि अविश्वसनीय रूप से बुद्धिमान और जिम्मेदार लड़का है जो हमेशा अपने दुसरे काम और पढ़ाई के संशोधन के लिए समय निकाल लेता है। उसके पास व्यावहारिक बुद्धि है और वह समन्वित है। वह दूसरों का भी हौंसला बढ़ता है और उनके साथ ख़राब व्यव्हार कभी नहीं करता।

देकिसुगी तर्क और तर्कसंगतता के साथ सोचता है। वह अंधविश्वासों पर विश्वास नहीं करता, पर कहता है कि उन्हें विज्ञान की मदद से समझाया जा सकता है। वह डोरेमोन के यंत्रों से इतना मोहित नहीं होता, पर उनकी सनकीपन से घिर जाता है।

कौशल और प्रतिभाएँ[]

देकिसुगी बहुत समझदार है, क्योंकि वह हर परीक्षा में १०० मार्क्स ही लाता है। उसे बहुत पुष्ट दिखाया जाता है; वह बेसबॉल (बैट करने), फुटबॉल (ड्रिबल करने) और ट्रैक (चपलता और धीरज) में प्रवीण है। कलात्मक प्रतिभाएँ भी उसकी प्रधान गुणों में से एक गए, विशेषकर यथार्थवाद। उसने एक बार उत्तम रूप से एक तालाब के सामने शिज़ुका का चित्र बनाया था, जिसे उसके दोस्तों से बहुत प्रशंसा मिली। वह खाना पकने में भी अच्छा है।

क्राफ्टिंग और खाना पकाने जैसे काम करने में माहिर होने के कारण वह अपनी उम्र के लड़कों के लिए एक हरफनमौला है। उसके पास कई विशेष कौशल भी हैं जैसे ज़रा-सा जादू और हाथ के चाल।

रिश्तें[]

शिज़ुका मिनामोटो[]

नहीं। मुझे शिज़ुका पसंद है, पर मैं तुम्हारे दिल तक पहुँचने के लिए किसी "गैजेट" की मदद नहीं लेना चाहता।
— शिज़ुका के बारे में देकिसुगी की भावनाएँ, शिज़ुका-चैन इन ऐन एग

दोनों अच्छे दोस्त हैं। देकिसुगी उसके साथ अक्सर समय बिताता है, ज़्यादातर पढ़ते या खेलते हुए। वह कभी-कभी उसके साथ खाना भी बनाता है।

नोबिता नोबी[]

नोबिता देकिसुगी का विपरीत है। उसे अक्सर देकिसुगी से जलते हुए दिखाया जाता है क्योंकि शिज़ुका के साथ देकिसुगी का रिश्ता उसके रिश्ते से बेहतर है, और वह कई विषयों में नोबिता से आगे है। ऐसा अक्सर होता है कि नोबिता उसके लेखन सामग्री को नुकसान पहुंचता है, या शिज़ुका के साथ उसके वार्तालाप में टाँग अड़ाता है। नोबिता डोरेमोन के यंत्रों की मदद से देकिसुगी को हराने की कोशिश करता है, पर आम तौर पर वह खुद ही हार जाता है। उदाहरणस्वरूप, नोबिता ने देकिसुगी के सूरत को बिगाड़ने के लिए फियर-क्रिएशन मशीन का इस्तेमाल किया, पर वह उसे उल्टा हमेशा से बेहतर बना देता है, और वह परीक्षा में भी १०० लाता है, जो वह डर के कारण नहीं कर पा रहा था। इस बात के बावजूद, वह नोबिता को एक दोस्त ही मानता है; उसने खुफ़िये रूप से नोबिता के लिए एक जन्मदिन केक भी बनाया था। नोबिता के परीक्षा में हमेशा ख़राब अंक लाने के कारण जियान और सुनियो के उसे सताने पर देकिसुगी ने नोबिता के लिए लड़ा भी था। वह कक्षा में एकमात्र ऐसा एक और छात्र है जो नोबिता की सच-मच मदद करता है।

गरीबेन[]

इट्स साल्व्ड! द देकिसुगी केस में गरीबेन देकिसुगी को एक मुश्किल स्थिति में डालने लगा था जब वह देकिसुगी को परीक्षा में कम अंक देने के लिए रात को उसे शरारती कॉल कर रहा था। नोबिता और डोरेमोन ने उसे पकड़ने के लिए "ऑब्जेक्ट इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन एडाप्टर" का इस्तेमाल किया। गरीबेन कहता है कि उसे कक्षा में दूसरा सबसे अच्छा छात्र होना अच्छा नहीं लगता, और वह देकिसुगि की जगह लेना चाहता है। पर देकिसुगी के मेहरबान प्रकृति के चलते वह गरीबेन को पढ़ने में मदद करने के लिए मान जाता है।

सामान्य ज्ञान[]

  • देकिसुगी १९७३ ऐनिमे में कभी दिखा ही नहीं। ऐसा इसलिए हो सकता था क्योंकि फुजीको फुजियो तब भी माँगा पर ही काम कर रहे थें, और देकिसुगी को माँगा में ही बाद में जोड़ा गया था।
    • उसने १९७९ ऐनिमे के लिए अप्रैल १९८० में डेब्यू किया।
  • देकिसुगी समूह में से एकमात्र ऐसा है जिसे उसके उपनाम से संबोधित किया जाता है।
  • "टैक्स बर्ड" के माँगा संस्करण में हिदेतोषि से पहले, देकिसुगी का पहला नाम "तारो" था।
  • ऐनिमे के अमेरिकी अंग्रेजी डब में देकिसुगी का नाम ऐस गुडी था; "ऐस" का का मतलब है कुशल व्यक्ति, और उसके "गुडी" का औसत मतलब है कोई प्रसिद्ध व्यक्ति।
    • "英才" को "ऐसे" के रूप में भी उच्चरित किया जा सकता है, तो यह इस शब्द के ऊपर भी आधारित हो सकता है।
  • देकिसुगी के चेहरे की विशेषताएँ, जैसे कि आँख की पुतली, नाक और होंठ, शिज़ुका या उसके दोस्त जैसा है। इस शारीरिक लक्षण के कारण उसे कक्षा का सबसे सुंदर लड़का भी कहा जाता है।
  • जहाँ नोबिता को अजीब-से काम करने के लिए दिए जाते हैं और जियान और सुनियो उसका जीना हराम करते हैं, देकिसुगी एकमात्र ऐसा लड़का है जिसे कभी किसी ने नहीं सताया - न ही जियान उसे सताता है, और न सुनियो उसका अपमान करता है।
    • जब जियान देकिसुगी को बेसबॉल खेलने को बुलाता है, वह इस बात के लिए बेताब हो जाता है। उसके खेल-कौशल के कारण "द जाइंट्स" भी उसकी प्रशंसा करती है।
  • उसका मिरर वर्ल्ड समकक्ष बुद्धू है और हर परीक्षा में शून्य लाता है। वह जियान और सुनियो द्वारा बार-बार सताई "जाती" है।
  • माँगा के पूर्व मलय अडॉप्टेशन में देकिसुगी का नाम था "सुमुज़ान", "चोंग मेंग" और वह बदनाम "तेकिसुगी"।
  • स्पेनिश डब में उसके नाम के उच्छारण को आसान बनाने के लिए उसे "देकीगुसु" में बदल दिया जाता है, पर लैटिन अमेरिका में उसका नाम वैसा ही रहता है।
  • डोरेमोन: नोबिताज़ डायनासोर के असली ड्राफ्ट में देकिसुगी को समूह के छठे सदस्य के रूप में शामिल करने की योजना बनाई गई थी। पर लेखकों को इस बात का डर था कि देकिसुगी की समझदारी दुसरे पात्रों को भूमिका मिटा सकती थी, और इसलिए देकिसुगी को स्क्रिप्ट से हटा दिया गया।
  • तागालोग संस्करण के GMA युग में देकिसुगी की आवाज़ एक वयस्क आदमी की तरह है। पर "येय!" युग में उसकी आवाज़ बिलकुल एक बच्चे या पूर्व-किशोर जैसी थी।
Advertisement