Doraemon Wiki
Register
Advertisement
Doraemon Wiki

जब भी तुम्हें भूख लगे, तुम मेरे पास आ जाना। मैं तुम्हारे लिए खाना तैयार रखूँगा।

कंटको, जिसे पेको भी कहा जाता है, बउवन का राजकुमार है। वह सिर्फ १९८२ फिल्म नोबिता एंड द हौंट्स ऑफ़ ईविल और उसके २०१४ रीमेक में दिखता है। कंटको को असली फिल्म में मरी शिमिज़ू और रीमेक में यु कोबायाशी ने आवाज़ दिया था।

दिखावट[]

उसके शरीर पर सफ़ेद बाल हैं और उसके पास गहरे हरी आँखे और लम्बे कान हैं। उसे हमेशा गले पर एक हार के साथ देखा जा सकता है।

वह एक असली सफ़ेद बालो वाले मानवरूपी अमेरिकी कॉकर स्पैनियल की तरह दिखता है, जिसके पास एक गले का हार है। (असली में नीला फ्रेम और लाल मणि, रीमेक में सोनाली फ्रेम और हरा मणि) असली फिल्म और दैछोहेन माँगा में उसके काले आँखे हैं पर रीमेक में उसकी हरी आँखे हैं। असली और रीमेक, दोनों फिल्मों के आखरी भाग में वह कपड़े पहन लेता है। असली फिल्म में वह एक लाल मध्यकालीन कपडा और गहरे भूरे जूते पहनता है जबकि रीमेक में वह एक हरा वेस्ट, हरा स्कर्ट और भूरे चप्पल पहनता है। लेकिन वह माँगा में हमेशा नंगा रहता है।

व्यक्तित्व[]

वह एक बहादुर योद्धा है जो कभी पीछे नहीं हटता, चाहे दुश्मन कितना भी ताकतवर हो। वह हमेशा ढृढ़ रहता है और खुद पर विश्वास करता है।

कहानी[]

असली[]

कंटको बौवान्को का १०८वां राजकुमार है। क्योंकि दाबुरांदा के पास द्वेष जगत् वर्चस्व था, उसने सिंहासन चुराने के लिए राजा और कंटको को मार डाला। उसे पकड़कर अपने पापा के साथ दफना दिया गया पर उसने अपने ताबूत को धकेला, जिससे वह नीचे जाते एक तालाब से घूमकर गिर गया। यही उसे इंसानो की दुनिया में ले जाता है। एक सफ़ेद कुत्ते के रूप में, उसे एक जापानी नाविक ने उठाया और जापान के रास्ते उसी के साथ रहा। यहीं से उसकी यात्रा शुरू होती है। उस समय वह पूरी तरह एक आम कुत्ते की तरह ही दिखता है।

एक पालतू होने के समय यह नेरिमा, टोक्यो गया और मूसलधार बारिश के बाद नोबिता से मिला और उसके घर तक पहुंच जाता है। नोबिता के समूह के अफ्रीका अभियान योजना के बारे में पता चलने के बाद कंटको को दत्तक ले लिया गया जब उसने नोबिता की माँ को एक गिराए हुए बैग को ढूंढने में उसकी मदद की। जब नोबिता और डोरेमोन वाक पर गए हुए होते हैं, उसे गॉड के मूर्ति का उपग्रह तस्वीर मिल जाता है, जिससे दोनों को यात्रा के लिए जगह मिल जाती है। यात्रा के समय, कंटको हमेशा एक मार्गदर्शक के रूप में रहता है। जब जियान हर मन गया था, उसने उसे यात्रा जारी रखने के लिए गॉड के मूर्ति का भ्रम बनकर एक नक्शा दिया। समूह बाद में चरागाह में शेरो के झुण्ड से बच निकलता है। जब समूह बौवान्को के करीब था, कंटको ने आखिरकार अपने आप को एक राजकुमार के रूप में प्रकट किया और और गले पर पहने मणि की मदद से गॉड के मूर्ति के भ्रम के बारे में बताया।

हालांकि कंटको और नोबिता का समूह ब्रूस के घर सही सलामत छिपे हैं, पर वे गुप्त रूप से उजागर हुए जब दाबुरांदा के लोगो द्वारा पीछा किए जाने पर उसने चिप्पो को जमानत दी। इसी कारण कंटको और दोस्तों को एक नै छुपने की जगह ढूंढ़नी होगी। रास्ते पर नोबिता समूह को अपने परिस्थतियों के बारे में बताता है, जब तक उनके पास वापस जाने का रास्ता होता है। उस रात, ब्रूस को कंटको द्वारा बचा लिया गया था पर आपराधिक होने के कारण उन्हें डोरेमोन के कागज़ के घर में शरण लेना पड़ा। ब्रूस उन्हें राजकुमारी स्पियाना के परिस्थिति के बारे में बताता है और कहता है कि राजपरिवार की भविष्यवाणियाँ सच हो सकते हैं, पर उसे नहीं पता था कि यह दिव्य चरित्र उसके दल में ही था। अगले रात, वे मूर्ति तक जाते हैं पर उन्हें ढून्ढ लिया जाता है और दाबुरांदा के लोग उनपर हमला कर देते हैं। इसके चलते कंटको नोबिता के समूह के लिए एक निकलने का दरवाज़ा खोल देता है और दुश्मन का सामना खुद ही करने की ठान लेता है। लेकिन समूह भागने के बजाय कंटको के साथ लड़ने के लिए वापस आता है।

आख़िरकार भविष्यवाणी सच हो जाती है जब भविष्य से डोरेमोन का टीम उन्हें बचने के लिए आती है। कंटको और दुसरे भविष्य के डोरेमोन के अनुदेश अनुसार मूर्ति के पास जाते हैं। पर उसने नोबिता के लिए पहले ही भागने का रास्ता खोलकर वह सबीर से लड़ने को तैयार होता है, पर हार जाता है। जब वह करीब मरने ही वाला होता है, मूर्ति का दिल "हिल" जाता है, और डोरेमोन कंटको को एक सुरक्षित कमरे में ले जाता है। उसके द्वारा नियंत्रित किए जाने वाले एक मूर्ति के खातिर, दाबुरांदा के गिरोह को तबाह कर दिया और उसके जाने बिना ही राजभवन तक दौड़ पड़ा। पर वहां पहुंचते ही दाबुरांदा अपने लिए स्पियाना को अपहरण कर लेने की धमकी देता है और आखिरकार उसे स्पियाना को बचने के लिए उसे मारना पड़ता है और काफी समय बाद वे पुनर्मिलित हुए।

राजा बनने के बाद उसने स्पियाना से शादी कर ली और एक अच्छा राजा बनने के वादे के साथ डोरेमोन, नोबिता, शिजुका और जियान को अलविदा कहा।

२०१४ रीमेक[]

कंटको बौवान्को का १०८वां राजकुमार है। स्पियाना से शादी के रात, दाबुरांदा ने सिंघासन चुराने के लिए राजा को विष खिला दिया। दाबुरांदा ने उसपर हत्या के लिए आरोप लगाया क्योंकि उसके द्वारा उन्हें उपहार दिए गए शराब के गिलास में विष था। सबीर के साथ लड़ते वक्त वह फिसलकर नीचे बह रहे एक तालाब में गिर जाता है और इंसानो की दुनिया तक पहुँच जाता है। वह अफ्रीका और जापान के बीच एक मालवाहक जहाज में चढ़ जाता है। यहीं से उसकी यात्रा शुरू होती है। उस समय वह पूरी तरह एक आम कुत्ते की तरह ही दिखता है।

एक पालतू होने के समय यह नेरिमा, टोक्यो गया और मूसलधार बारिश के बाद नोबिता से मिला और उसके घर तक पहुंच जाता है। नोबिता के समूह के अफ्रीका अभियान योजना के बारे में पता चलने के बाद कंटको को दत्तक ले लिया गया जब उसने नोबिता की माँ को एक गिराए हुए बैग को ढूंढने में उसकी मदद की। जब नोबिता और डोरेमोन वाक पर गए हुए होते हैं, उसे गॉड के मूर्ति का उपग्रह तस्वीर मिल जाता है, जिससे दोनों को यात्रा के लिए जगह मिल जाती है। यात्रा के समय, कंटको हमेशा एक मार्गदर्शक के रूप में रहता है। जब जियान हर मन गया था, उसने उसे यात्रा जारी रखने के लिए गॉड के मूर्ति का भ्रम बनकर एक नक्शा दिया। समूह बाद में चरागाह में शेरो के झुण्ड से बच निकलता है। जब समूह बौवान्को के करीब था, कंटको ने आखिरकार अपने आप को एक राजकुमार के रूप में प्रकट किया और और गले पर पहने मणि की मदद से गॉड के मूर्ति के भ्रम के बारे में बताया।

हालांकि कंटको और नोबिता का समूह ब्रूस के घर सही सलामत छिपे हैं, पर वे गुप्त रूप से उजागर हुए जब दाबुरांदा के लोगो द्वारा पीछा किए जाने पर उसने चिप्पो को जमानत दी। इसी कारण कंटको और दोस्तों को एक नै छुपने की जगह ढूंढ़नी होगी। रास्ते पर नोबिता समूह को अपने परिस्थतियों के बारे में बताता है, जब तक उनके पास वापस जाने का रास्ता होता है। उस रात, ब्रूस को कंटको द्वारा बचा लिया गया था पर आपराधिक होने के कारण उन्हें डोरेमोन के कागज़ के घर में शरण लेना पड़ा। ब्रूस उन्हें राजकुमारी स्पियाना के परिस्थिति के बारे में बताता है और कहता है कि राजपरिवार की भविष्यवाणियाँ सच हो सकते हैं, पर उसे नहीं पता था कि यह दिव्य चरित्र उसके दल में ही था। अगले रात, वे मूर्ति तक जाते हैं पर उन्हें ढून्ढ लिया जाता है और दाबुरांदा के लोग उनपर हमला कर देते हैं। इसके चलते कंटको नोबिता के समूह के लिए एक निकलने का दरवाज़ा खोल देता है और दुश्मन का सामना खुद ही करने की ठान लेता है। लेकिन समूह भागने के बजाय कंटको के साथ लड़ने के लिए वापस आता है।

आख़िरकार भविष्यवाणी सच हो जाती है जब भविष्य से डोरेमोन का टीम उन्हें बचने के लिए आती है। कंटको और दुसरे भविष्य के डोरेमोन के अनुदेश अनुसार मूर्ति के पास जाते हैं। पर उसने नोबिता के लिए पहले ही भागने का रास्ता खोलकर वह सबीर से लड़ने को तैयार होता है, पर हार जाता है। जब वह करीब मरने ही वाला होता है, मूर्ति का दिल "हिल" जाता है, और डोरेमोन कंटको को एक सुरक्षित कमरे में ले जाता है। उसके द्वारा नियंत्रित किए जाने वाले एक मूर्ति के खातिर, दाबुरांदा के गिरोह को तबाह कर दिया और उसके जाने बिना ही राजभवन तक दौड़ पड़ा। पर वहां पहुंचते ही दाबुरांदा अपने लिए स्पियाना को अपहरण कर लेने की धमकी देता है और आखिरकार उसे स्पियाना को बचने के लिए उसे मारना पड़ता है और काफी समय बाद वे पुनर्मिलित हुए।

कटक को साबित कर दिया गया था और आम लोगो द्वारा उसे राजा बना दिया गया।

राजा बनने के बाद उसने स्पियाना से शादी कर ली और नोबिता के टीम के लिए दावत रखी। उस शाम राजा बनने के बाद उसने स्पियाना से शादी कर ली और एक अच्छा राजा बनने के वादे के साथ डोरेमोन, नोबिता, शिजुका और जियान को अलविदा कहा। उसने उन्हें बौवान्को के गहने भी दिए पर उन्हें पता नहीं था। नोबिता कहता है, "भूक लगने पर मेरे पास आना मत भूलना..."।

रिश्ते[]

नोबिता[]

सारे मुख्य पात्रो में से उसके और नोबिता के बीच का सम्बन्ध सबसे दृढ है। उन्होंने अपनी दोस्ती तब शुरू की जब नोबिता ने उसे के सॉसेज दिया था। उसने नोबिता और डोरेमोन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले यंत्र को अपने राज्य वापस जाने के लिए एक रहस्यमय जगह ढूंढ़ने का सोचा। उसने नोबिता को जियान और सुनियो द्वारा बुली होने से भी बचाया। वह नोबिता की जान मगरमच्छ और शेरो से भी बचाता है। बाद में वह नोबिता से सवाल करता है कि वह अच्छा राजा बन पाएगा या नहीं पर नोबिता उसे कहता है कि वह बहुत अच्छा राजा बनेगा, और उसे सांत्वना देता है। जब वह बौवान्को को बचने में सक्षम होता है, वह नोबिता को अलविदा कहता है और नोबिता कहता है कि भूक लगने पर वह कभी भी उसके पास आ सकता है, जिसका जवाब कंटको "हाँ" देता है।

ताकेशी गोडा[]

जब जियान यात्रा के दौरान रुक जाता है, कंटको उसे मूर्ति का होलोग्राम दिखाकर एक नक्शा दिखता है (जो नोबिता के अनुसार फेंके जाने वाली कलम से बना है)। जब जियान को लगता है कि सब उसपर इलज़ाम लगा रहे हैं (क्योंकि उसने ही यह यात्रा शुरू की थी, डोरेमोन के सारे यंत्र फेक दिए थे, और नाव के बारे में भूल गया), कंटको ही उसे सांत्वना देता है। फिल्म के बीच में वे मौत के करीब थे, पर बच गए और और मूर्ति के पास जाते वक्त कंटको उन्हें इस स्थिति में पहुँचाने के लिए माफ़ी माँगता है और उन्हें वापस चले जाने को कहता है। जियान वापस जाने से इंकार कर देता है क्योंकि उसने कंटको से कुछ सीखा है। जब वह आता है, कंटको उसे मन करता है और जियान उसे एक घुसा मरता है। अलविदा कहते वक्त कंटको जियान के चेहरे पर हलके से घुसा मरता है, और जियान मुस्कुराता है।

शिज़ुका मिनामोटो[]

उनके बीच ज़्यादा बाते नहीं हुई, पर उसकी इच्छा पूरी करने के लिए कंटको उसे एक पूल देता है। पर कंटको इसे ज़्यादा कर देता है जब शिज़ुका की मदद करने के लिए काफी सरे नौकरो को भेज देता है और शिज़ुका को उनकी सेवा नहीं चाहिए थी।

सामान्य ज्ञान[]

  • कंटको बौवान्को का सबसे अच्छा तलवारबाज़ है।
  • कंटको डोरेमोन फ्रैंचाइज़ी में अब तक एकमात्र पात्र है जिसे यु कोबायाशी ने आवाज़ दिया था।
  • उसे पेको भी कहा जाता है क्योंकि वह काफी समय तक भूखा रहा था। यह क्रिया 腹ペコ पर आधारित हो सकता है जिसका मतलब है भूखा या विशेषण ぺこぺこ जिसका मतलब है बहुत भूखा
  • नोबिता और उसके दोस्त उसका नाम जानते हुए भी उसे "पेको" ही बुलाते हैं।
  • २०१४ रीमेक में जो लॉकेट वह पहनता था, वह मियोंको के लॉकेट की तरह ही है।
Advertisement