Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

बच्चों का प्यारा शहर (अंग्रेजी: नोबिताज़ अंडरग्राउंड कंट्री; जापानी: のび太の地底国) डोरेमोन २००५ ऐनिमे धारावाहिक का एक एपिसोड है।

प्लॉट[]

नोबिता को टेस्ट में ज़ीरो मिलता है, और वह डोरेमोन से अपने टेस्ट पेपर को छिपाने के लिए कोई जगह बनाने को कहता है। डोरेमोन "एनीवेयर होल" का इस्तेमाल करता है और नोबिता से गट्ठे के बनने तक इंतज़ार करने को कहता है। पर नोबिता इसे कुछ ज़्यादा ही बड़ा बना देता है और यह एक गुफा की तरह बन जाती है। वह फिर अपने दोस्तों को बुलाकर अंदर एक पूरा शहर बनाता है, जिसका राष्ट्रपति नोबिता बनता है। पर वह अपने दोस्तों से ही सब काम करवाने लगता है और उन्हें आदेश देने लगता है। ऊपर से, डोरेमोन के मिनी पुलिस यंत्र की वजह से वे बदला भी नहीं ले पातें। आखिर में वे नोबिता के पीछे पड़ जाते हैं और वह अपने बनाए सोने की मूर्ति के नीचे गट्ठा खोदने लगता है।

जैसे बाकी सब उसे ढूँढ़ लेते हैं, मूर्ति गिरने लगती है और उनका शहर तबाह हो जाता है। उन्हें ऊपर आना पड़ता है और तमाको नोबिता का टेस्ट पेपर देखकर उसे डाँटती है। डोरेमोन सोचता है कि एक अलग शहर बनाने का फायदा ही क्या हुआ जब यह ही होना था।

पात्र[]

इस्तेमाल किए गए यंत्र[]

  • एनीवेयर होल
  • पेपर हाउस
  • मिनी पुलिस और शेरिफ बैज
  • बैम्बू-कॉप्टर
  • पॉकेट टोर्नेडो
Advertisement