Doraemon Wiki
Register
Advertisement
Doraemon Wiki
वर्तमान

いちばんいけないのはじぶんなんかだめだと思いこむことだよ。
अपने आप को बेकार समझना सबसे बुरी बात है।
— नोबिता नोबी, डोरेमोन (माँगा)

नोबिता नोबी, जिसे अमेरिकी और ब्रिटिश संस्करणों में सरल रूप से बस नोबी भी कहा जाता है, डोरेमोन धरवाहिक का एक मुख्य पात्र है। नोबिता ज़िन्दगी में हमेशा असफ़ल रहता, जब तक डोरेमोन ने बाईसवीं सदी से आकर उसकी मदद न की। १९७३ धारावाहिक में नोबिता को योशिको ओटा, १९७९ से मार्च २००५ तक नोरिको ओहारा और अप्रैल २००५ से मेगुमी ओहारा ने आवाज़ दिया है।

दिखावट[]

नोबिता औसत ऊँचाई और गोर त्वचा का लड़का है। वह आम तौर पर पीली टी-शर्ट और गहरे नीले शॉर्ट्स पहनता है। उसके सीधे काले बाल, काले आँख हैं और वह एक चश्मा पहनता है। नीचे डोरेमोन के हर संस्करण में उसकी दिखावटों में आए बदलाव को दर्शाया गया है।

१९७३ ऐनिमे में उसके पास काले बाल, गोल चश्मा है और वह एक लाल टी-शर्ट के साथ गहरे नीले शॉर्ट्स पहनता है।

१९७९ ऐनिमे के शुरूआती एपिसोडों में वह पीली टी-शर्ट और गहरे नीले शॉर्ट्स पहनता है पर उसके बाल काले ही हैं। वह थोड़ा ज़्यादा ऊँचा भी है। इस धारावाहिक के बाद के एपिसोडों में काफी ज़्यादा ऊँचा है; असल में, इस समय वह सारे संस्करणोंसे ज़्यादा ऊँचा है। उसके काले बाल, उसका चश्मा और पीला शर्ट वैसा ही रहा।

२००५ ऐनिमे में नोबिता माध्यम ऊँचाई का है। पर उसका आम पोशाक लाल या पीली पोलो शर्ट और गहरे नीले शॉर्ट्स हैं। उसका चश्मा और उसके काले बाल वैसे ही रहे।

सी.जी.आई. में नोबिता के बटन वाले पीले शर्ट के साथ वास्तवादी काले बाल हैं। उसकी आँखे दुसरे संस्करणों से काफी बड़े हैं और उसके चश्मे में काला ढाँचा है।

व्यक्तित्व[]

नोबिता अपने सबसे अच्छे रूप में नायक और सबसे बुरे रूप में खलनायक है। धारावाहिक के शुरुआत में वह एक आलसी व्यक्ति है जिसे विद्यालय के बाद हमेशा झपकी लेने की आदत है। ऐसा हर रोज़ होता है, जिससे वह देर रात तक जाग सकता है पर सुबह विद्यालय के लिए देर कर देता है, जो उसे अकादमिक रूप से पीछे छोड़ देता है। नोबिता डोरेमोन पर काफी हद तक निर्भर है और डोरेमोन से बहुत कुछ माँगता है, जिन में से कुछ चीज़ों के लिए डोरेमोन मना कर देता है। उसके द्वारा माँगे गए चीज़ों के उदाहरण हैं बुलीयों पर प्रतिशोध, सुनियो द्वारा दिखाए गए सामग्री से भी अच्छी कोई सामग्री, और विशेषाधिकार।

जहाँ उसकी आलस एक समस्या है, वह विद्यालय में लापरवाह की तरह है। वह नियमित देर से विद्यालय आता है, गृहकार्य करना भूल जाता है, और परीक्षाओं में ०% लाता है। उसके कक्षा शिक्षक उसे अक्सर विद्यालय के बाद रोककर या लम्बे समय के लिए कक्षा के दरवाज़े से बाहर खड़ा कर उसे सज़ा देते हैं। उसका इनकार, शिथिलता, और घर पर रहते हुए पढ़ाई के प्रति अरुचि उसे सफलता से और दूर धकेल देता है। उसकी माँ लगातार उसकी निराशाजनक प्रदर्शन से निराश और नाराज होती है। वह अपने परीक्षा के कागज़ो को छिपाने की कोशिश करता है, जिसका कोई फ़ायदा नहीं होता। उसे पढ़ना भी पसंद नहीं, जो उसे कक्षा में पीछे छोड़ देता है। नोबिता ज़्यादा पुष्ट भी नहीं है, जो जियान को अक्सर निराश करता है। वह बेसबॉल और काफ़ी सरे खेलों में खराब है, जिसके कारण जियान की टीम अक्सर प्रतियोगिताओं में हार जाती है।

नोबिता के त्रुटिपूर्ण व्यक्तित्व के बावजूद, वह कुछ सकारात्मक लक्षणों के साथ एक अच्छा व्यक्ति है। वह साफ़-दिल का और मेहरबान है। उसे लावारिस जानवरों और जरूरतमंद लोगों पर दया आती है, और वह हमेशा उनकी मदद करता है, कभी कभी उसे अक्सर सताने वाले जियान और सुनियो की भी। नोबिता की सर्वश्रेष्ठ विशेषता उसकी महान रचनात्मकता है। उसके विशेष विचार डोरेमोन के आम यंत्रो के भी ख़ास प्रयोग के तरीके निकाल लेते हैं। इस बात का उदाहरण तब मिलता है जब उसने डोरेमोन के "पावर विंड" पंखों (एक यंत्र जिससे हवा का झोका बनाया जा सकता है) के इस्तेमाल से मुक्त रूप से उड़ने का खेल बनाया, और जब उसने "वौइस् हार्डेनर", एक यंत्र जो डोरेमोन को बेकार लगता था, को यातायात के लिए इस्तेमाल किया। इसका एक और उदाहरण तब देखा जा सकता है जब उसे सपने में एक स्विमिंग पूल को कल्पना करके उस में तैरकर तैरना सीखने के लिए "इमेजिनेशन पिल" दिया गया था, पर उसने इसके बजाय एक पूर्वस्कूली पूल को कल्पना किया, जिस में उसने एक बच्चे के पैर पर पैर रख दिया। एक और सपने में वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में, अपने शयनकक्ष में ही सफलतापूर्वक मंगल ग्रह तक जाने के लिए एक रॉकेट बना लेता है। नोबिता की रचनात्मकता उसकी ज्ञान को दर्शाता है, पर देकिसुगि के विपरीत, वह अपनी रचनात्मकता को दुसरे के सामने नहीं ला पाता।

अकादमिक रूप से से अच्छा न होने के बावजूद वह किसी परीक्षा में आसानी से अच्छे अंक ला सकता है। उसकी रचनात्मकता ही उसे महान कथा लिखने में सक्षम बनती है, हालांकि उस में वर्तनी और व्याकरण संबंधी गलतियाँ भरी रहती है। चित्रकारी में अच्छा न होने के बावजूद उसने एक बार एक बत्तीस पृष्ठों का कॉमिक लिखा था। लापरवाह होने के साथ वह निशानेबाज़ी में कभी नहीं चूकता, जो उसे एक अच्छा निशानेबाज़ बनाता है। वह धागे से आकार बनाने (कैट्स-क्रैडल) में माहिर है और लम्बे फिल्मों में लोगों और समझौतों को बचने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाली है।

रिश्तें[]

डोरेमोन[]

मैं खुद ही जीत गया हूँ; तुम्हे अब मेरी चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं।
— डोरेमोन को यह सुनिश्चित करते हुए नोबिता, कि वह डोरेमोन के बिना ठीक होगा, पर डोरेमोन नहीं मानता, स्टैंड बाई मी डोरेमोन, गुड बाई, डोरेमोन...

नोबिता और डोरेमोन निकटतम दोस्त हैं। उन दोनों के बीच एक शक्तिशाली सम्बन्ध है और वह हमेशा एक-दुसरे के समर्थन में रहते हैं। जैसे कई एपिसोड में देखा गया है, वे दोनों कभी एक दुसरे से अलग नहीं रह सकतें और हमेशा एक दुसरे का साथ देते हैं, चाहे स्थिति खतरे, ख़ुशी या दुःख की हो, हालाँकि डोरेमोन नोबिता के आलस और/या उसे पकड़कर बच्चे की तरह रोने की आदत से तंग आता है।

शिज़ुका मिनामोटो[]

वह मेरे लिए सब कुछ है। पर अगर मैं उसके बारे में चिंता करूँ, वह मुझसे अलग ही खुश रहेगी।
— नोबिता, स्टैंड बाई मी डोरेमोन, गुड बाई, शिज़ुका

शिज़ुका नोबिता की बचपन की दोस्त है जिससे नोबिता हमेशा से प्यार करता आ रहा है। वह अक्सर शिज़ुका को पटाने के लिए डोरेमोन के यंत्रों की मदद लेता है पर देकिसुगि उसे रोक लेता है। इसके बावजूद नोबिता और शिज़ुका बाद में शादी करेंगे और उनके बेटे का नाम होगा नोबिसुके। वह नोबिता से एक आम दोस्त के रूप में मिली थी, पर समय के साथ नोबिता को पसंद करने लगी (डोरेमोन: नोबिताज़ थ्री लिटल स्वॉर्ड्समैन में शिज़ुका ने सपना देखा कि वह राजकुमारी शिज़ुकारिया थी, और उसने "सिल्वर नाईट" के रूप में दिखाए गए नोबिता से शादी कर ली)। जब भी नोबिता शिज़ुका को नहाते न देखने को नहीं मानता, या कुछ बकता रहता है, या कुछ और, शिजुका उसे थप्पड़ मरती है, उस पर पानी छिड़कती है, या उसके न जाने तक उस पर काफी कुछ सामान फेंकती रहती है। जब भी नोबिता जानबूझकर या गलती से कुछ भी अशिष्ट कह देता है, शिज़ुका उसे एक थप्पड़ मारकर चली जाती है जिससे नोबिता अपने आप को शिज़ुका को दूर भगा देने के लिए दोषी मानता रहता है। जहाँ वे शायद ही कभी झगड़ते हैं, वे आम तौर पर एपिसोड के अंत में वापस दोस्त बन जाते हैं।

एक एपिसोड में नोबिता और शिज़ुका एक साथ बाजार गए थें और नोबिता अपने साथ एक यंत्र लाया था जो किसी का भी एक क्लोन बना सकता है, पर एक उलटे स्वभाव वाला। उसने इसे शिज़ुका को दे दिया, जिसने अपना एक क्लोन बना लिया क्योंकि नोबिता खरीदारी में बेकार था और आसानी से ऊब जाता है। शिज़ुका की क्लोन आक्रामक थी और नोबिता को ही खरीदारी करने को कहती थी, पर नोबिता बच्चो के कपड़े लता रहता है। जब उसे एक अच्छा पोशाक मिला, उसने शिज़ुका के जैसे दिखने वाले बाल शैली पर अलग कपड़े वाले एक लड़की को शिज़ुका समझकर वह कपड़ा दे दिया। शिज़ुका की क्लोन इसे देखकर नाराज़ हो गई और शिज़ुका के कपड़े का रंग भूल जाने पर उस पर चिल्लाती रही। शिज़ुका और उसके क्लोन ने नोबिता के बिना ही खरीदारी चालू रखी। नोबिता मॉल के बाहर एक बेंच पर बैठा था और उसने शिज़ुका और उसके क्लोन को झगड़ते हुए देखा। शिज़ुका की क्लोन उसका हाथ पकड़कर उससे एक अनुचित टी-शर्ट खरीदवा रही थी।

नोबिता ने यह देखा और शिज़ुका से उसे दिए हुए यंत्र की मदद से अपने क्लोन को गायब करने को कहा। पर क्लोन ने यंत्र छीनकर ज़मीन पर फेंक दिया, और नोबिता के यंत्र को उठाने के बाद उसे दो शिज़ुका दिखे, जिससे उसके लिए असली शिज़ुका का पता लगाना मुश्किल हो गया था। घबराकर, वह दोनों से उसके परीक्षाओ और पसंदीदा चीज़ों के बारे में सवाल पूछने लगा, जिन का जवाब दोनों से सही दिया। उसने फिर पूछा कि वे उसे पसंद करते हैं कि नहीं। यह सुन कर दोनों शरमाने लगे। उन में से एक नहीं कहा "हाँ" जबकि दुसरे ने कहा "चलो भी शिज़ुका! अब यह मत कहो कि तुम्हे नोबिता जैसा लड़का पसंद है!" दूसरी शिज़ुका शरमाकर हँस रही थी। नोबिता ने क्लोन को ढून्ढ लिया और उसे गायब कर दिया। यह उन कई सबूतों में से एक है कि शिज़ुका नोबिता को पसंद करती है। नोबिता और शिज़ुका काफी अच्छे दोस्त हैं।

ताकेशी गोडा[]

नोबिता और मैं सचमुच दोस्त बनना चाहते हैं, पर मैं यह बताना नहीं चाहता...
— १९७९ ऐनिमे में देखे गए जियान की सच्ची भावनाएँ

आम तौर पर एक बुली के रूप में पेश आने के बावजूद, वे कभी-कभी सुनियो के साथ एक समूह बना लेते हैं, और नोबिता संभव होने पर जियान की मदद भी करता है। वह जियान से अक्सर पिटता है। जियान उसे मारता है और/या उसे यह कहकर अपमान करता है कि "नोबिता को पीटे बिना तो मैं एक दिन भी नहीं रह सकता!" जियान के नोबिता को मारने के लिए कई बहाने हैं, जैसे कि तब जब नोबिता उसे तंग करता है, बुद्धू की तरह पेश आता है या जब वह जानबूझ कर या गलती से उसका दिन ख़राब कर देता है। मूल रूप से, जियान सोचता है कि वह नोबिता को उसके प्रति विनीत होने की सीख दे रहा है, या उसे नोबिता को पहले से भी दुखी रूप में देखने में मज़ा आता है। जियान नोबिता पर काफी निर्भर भी हो सकता है, और उसे अपने इशारो पर नाचकर मुश्किल से मुश्किल काम करने को कहता है। नोबिता यह दावा करता है कि उसे जियान से इतनी नफ़रत है कि वह उसे अपने जीवन से निकाल देना चाहता है। पर ट्रुथफुल रोबोट एपिसोड में नोबिता और जियान के रोबोट दोस्त थें, न कि दुश्मन। आम तौर पर फिल्मों में जियान नोबिता की निर्णय से सहमत होने वाला पहला कोई होता है। उन्हें एक दुसरे से काफी करीब भी दिखाया गया है; नोबिताज़ साउथ सी एडवेंचर में जब नोबिता समुद्र में गिर जाता है, जियान उसका हाथ पकड़ उसे न छोड़ने को कहता है, और ऐसा एक एपिसोड में भी देखा गया है कि जब नोबिता बीमार होता है, जियान उसकी मदद करता है।

सुनियो ओनेकावा[]

नोबिता का कट्टर प्रतिद्वंद्वी और दोस्त। वह एक अमीर लोमड़ी-जैसा दिखने वाला लड़का है जिसे लोगों के सामने अपने संपत्ति का दिखावा करना बहुत पसंद है, और नोबिता को उससे जलन होती है। उसे अक्सर जियान के साथ नोबिता को ज़बरदस्ती सताते हुए देखा जा सकता है, पर वह कभी कभी यह छोड़ देता है क्योंकि वह भी जियान से परेशां हो जाता है। उसकी जियान और शिज़ुका को कहीं बुलाकर नोबिता को एक अजीब कारण से न बुलाने की एक आदत है। जहाँ जियान नोबिता के लिए एक बुली है, नोबिता के लिए सुनियो अपने अभिमानी स्वभाव के कारण उत्तेजक की तरह है। कभी-कभी सुनियो सबसे बुरी तरह के कामों का इलज़ाम नोबिता पर लगा देता है, जैसे जियान का विद्यालय के श्यामपट्ट पर चित्र बनाना। नोबिता डोरेमोन की यंत्र की मदद से आम तौर पर सुनियो से बदला ले लेता है। उन्हें कभी-कभी एक साथ हँसते हुए भी दिखाया गया है, और वे दोनों भी जियां के विरूद्ध जाते हैं। नोबिता और सुनियो अच्छे दोस्त हैं, पर उनके बीच लड़ाई तो ज़रूर होती है।

हिदेतोषि देकिसुगि[]

अरे नहीं! शिज़ुका फिर से देकिसुगि के साथ चली गई!
— शिजुका के देकिसुगि के साथ जाने पर शिकायत

नोबिता के एकतरफा घोषित शाश्वत प्रतिद्वंद्वी। वह इस बात से जलता है कि शिज़ुका उसके प्रति अनुकूल है और वह ज़्यादातर हर चीज़ में नोबिता से बेहतर है। वे कई तरीकों में अलग हैं। यह जलन उनके बड़े होने तक गायब हो जाता है (इस बात का सबूत तब मिलता है जब देकिसुगि के मंगल ग्रह से लौटने तक नोबिता देकिसुगि के बेटे हिदेओ का खयाल रखता है)।

तमाको नोबी[]

नोबिता की माँ। वह नोबिता को अक्सर परीक्षा में बुरे अंक लाने या घर के काम न करने पर डाँटती है। नोबिता अपनी माँ को ज़ाहिर कारणों की वजह से डरावनी, हृदयहीन, बर्खास्तगीहीन, भद्दी दानव के रूप में देखती है जो नोबिता को उससे बिना वजह के माफ़ी मँगवाना चाहती है, पर जो वह असल में चाहती है, वह है नोबिता की भलाई। वह तो यह भी मानता है कि वह दानव सहित किसी भी चीज़ से ज़्यादा डरावनी है।

नोबिसुके नोबी[]

नोबिता के पापा। वे आम तौर पर कार्यालय में रहते हैं और घर पर रहते ही नोबिता को देखते हैं।

नोबिसुके[]

नोबिसुके नोबिता और शिजुका का एकमात्र बेटा है।

सेवाशी नोबी[]

नोबिता का परपरपोता जिस ने डोरेमोन को नोबिता की मदद करने के लिए डोरेमोन को बीसवीं सदी में भेजता है।

डोरा द किड[]

जब नोबिता उससे पहली बार मिला, उसने किड को चुनौती दी। अगर नोबिता जीतता, वह मिनी-डोरा को डोरा-रिन्यो के फुटबॉल दल में भाग ले लेता। किड के एक्रोफोबिया का फायदा उठाकर (मंज़िल कांच की थी और युद्ध ईमारत के ऊपर थी) डोरा-मेड III की मदद से नोबिता जीत जाता है। नोबिता की बन्दूकबाज़ी किड के समान थी और उन्होंने बाद में साथ मिलकर डोरेमोन को ग्रांटों से बचाते हैं।

इचि[]

डोरेमोन: नोबिता इन द वणनयं स्पेस-टाइम ओडीसी फिल्म में नोबिता का पहला (और शायद एकमात्र) पालतू जानवर। नोबिता को वह लावारिस कुत्ता पहली बार मिला जब वह सुनो के गुमे हुए गेंद को ढूंढ़ने में लगा था, जिसे ईचि ने ढून्ढ लिया था। वह बल्ले को लाते वक्त काफी हद तक डूब गया था, पर नोबिता ने उसे बचा लिया। जब नोबिता और डोरेमोन ने समय में पीछे जाकर जानवरो का राज्य बनाया, तब उसने ईचि को "हैमर एंड बॉल" खेलना सिखाया, और उससे वादा किया कि वह अगले दिन उससे मिलने फिर आएगा।

उस गेंद का धागा गलती से टूट गया था, और ईचि ने उसे एक स्मरण के रूप में रखा और नोबिता के लिए इंतज़ार करता रहा। नोबिता टाइम मशीन हादसे के कारण कभी वापस नहीं आया। ईचि बड़ा हुआ और "नो (नोबिता के नाम से)" राज्य का पहला राष्ट्रपति बना। जब ईचि बड़ा हुआ, उसने अपना एक टाइम मशीन बनाया। लेकिन टाइम होल के परेशानी के कारण, वह वापस एक बच्चे में बदल गया और अपने याद्दाश को खोते हुए अपने समय से १००० साल बाद पहुँच गया। उसकी याद्दाश मूवी के आखिर में लौट जाती है।

सामान्य ज्ञान[]

  • माँगा में, जब नोबिता बड़ा होता है, तब उसकी एक आँख सर्जरी होती है। यह १९७९ ऐनिमे में नहीं होता, पर २००५ ऐनिमे में ज़रूर होता है।
  • नोबिता बहुत सारे ऐनिमे चरित्रों से मिलता-जुलता है, जैसे कितरेत्सु देहयाक्का से एईची किते। शारीरिक चरित्र में वह निंजा हत्तोरि-कुन से केनिची मित्सुबा जैसा है। शारीरिक चरित्र में वह निंजा हत्तोरि-कुन से केनिची मित्सुबा जैसा है।
    • उसका चरित्र सारे फुजीको फुजियो के कामो में एक जैसा हो सकता है, क्योंकि दिखाए गए सारे चरित्र फुजीको फुजियो के कामो से ही हैं।
  • अगस्त ७ में जन्म होने के कारण, नोबिता गैंग में सबसे छोटा है (२००५ सीरीज में, डोरेमोन के अलावा)।
  • वह ऐनिमे में माँगा से काफी ज़्यादा अक्सर रोता है (खासकर की १९७९ ऐनिमे में)।
  • नोबिता ने एक अलियास का इस्तेमाल किया है, "नोबिको नोबी (野比のび子)"।
  • नोबिता से सीखे नैतिकता:
    • कभी भी किसी के लिए हर न मानना।
    • हमेशा दूसरो पर निर्भर रहना अच्छा नहीं होता।
  • नोबिता के आँखे कभी भी एक जैसे नहीं दिखते हैं। कभी-कभी वह संख्या ३ जैसे दिखते है, कभी वह गहरे काले होते है, और कभी-कभी, हाल के फिल्मो में, वह साधारण आँखे हैं।
  • जब उसे किसी पक्षी से संबंधित किया जाता है, उसे हमेशा गौरैया से सम्बंधित किया जाता है, जो सामान्यता और दुर्बलता का प्रतिनिधित्व करती है।
  • जब बात जानवरो की आती है, नोबिता आम तौर पर एक कछुआ है, जो दुर्बलता और आलस का प्रतिनिधित्व करता है।
  • नोबिता हमेशा अपने जेब में एक टाके-कॉप्टर रखता है ताकि जब भी उसे उड़ने की ज़रुरत हो वह इसे इस्तेमाल कर सके।
  • नोबिता "नोबिता" ("伸び太") शब्द से आता है जिसका मतलब है "बड़े होकर ताकतवर और साफ़ बनना"।
  • नोबिता का नाम असल में अंग्रेजी डब में नहीं बदला है। "नोबी" बस एक उपनाम है और उसका नाम असल में नोबिता ही है। यह ऑफिशियल डोरेमोन USA वेबसाइट में लिखा गया है। वह मात्र चरित्र जिनके नाम बदले गए है, वह हैं शिजुका और सुन्यो, क्योंकि "बिग जी" भी एक उपनाम है।
  • माँगा के पहले कुछ कहानियो में, नोबिता को नौ साल का बताया जाता है। यह साबित होता है जब मेमोरीज ऑफ़ ग्रंड्मा कहानी में नोबिता और डोरेमोन उस समय में जाते हैं जब नोबिता तीन साल का था। नोबिता कहता है कि वे छः साल पीछे गए हैं, साबित करते हुए कि वह अब नौ साल का है।
  • नोबिता के डोरमोनो के साथ बहुत से लक्षण मिलते हैं:
Advertisement