Doraemon Wiki
Register
Advertisement
Doraemon Wiki

あんたはね人の倍以上勉強してやっと半人前なんですからね。
तुम्हे दूसरों के नतीजे का आधा पाने के लिए भी दुगनी मेहनत करनी पड़ती है।
— तमाको नोबी

तमाको नोबी (पूर्व नाम: तमाको कताओंका) (ब्रिटिश और अमेरिकी डबों में टैमी) नोबिता की माँ, नोबिसुके नोबी की पत्नी, और डोरेमोन धारावाहिक की अर्द्ध-तृतीयक प्रतिपक्षी है। वह नोबिता के परीक्षा के अंक के बारे में बहुत चिंतित रहती है (जो ज़्यादातर समय शून्य ही होता है)। जब उसे नोबिता द्वारा छिपाए गए परीक्षा के पेपर मिलते हैं, वह नोबिता के सज़ा के तौर पर वह उस पर चिल्लाती है, उसकी जेब-खर्ची काट देती है, या (कदाचित) उसे मारती है। तमाको नोबिता के गृहकार्य के बारे में भी बहुत गंभीर रहती है, जो वह आम तौर पर नहीं करता। तमाको उसे बाज़ार भी भेजती है, पर आम तौर पर घर लौटने पर नोबिता सामान लाना भूल जाता है। उसे को घर में पालतू पसंद नहीं, और घर में जानवरों की उपस्थिति महसूस करते ही नोबिता पर शक करती है। वह कभी-कभी नोबिता को सज़ा देने के लिए जियान और सुनियो की मदद लेती है।

उसका असली नाम है तमाको कताओंका, पर नोबिसुके नोबी से शादी करने के बाद उसका नाम तमाको नोबी में बदल दिया गया।

वह आम तौर पर नोबिता को बाहर जाकर खेलने की बजाय पढ़ने को कहती है, पर सर्दी के मौसम में वह उसे बाहर जाने को कहती है, हालाँकि नोबिता कहता है कि कंबल में गर्म होना बेहतर है। वह अपने वज़न के बारे में भी बहुत चिंतित रहती है, और वज़न कम करने के लिए कई प्रकार के आहारों से कोशिश करती है। वह श्रीमती ओनेकावा से जलती है, हालाँकि वह अपनी जलन दिखाती नहीं।

दिखावट[]

अपने सारे दिखावटों में तमाको को एक पतली चश्मा पहनने वाली औरत के रूप में दर्शाया जाता है, पर उसकी दिखावट अडॉप्टेशन के हिसाब से बदलती है। माँगा में उसके काले बाल थें और वह अलग-अलग शर्ट या ब्लाउज, या कभी-कभी तहबंद भी पहनती थी। वह कभी-कभी अपना चश्मा उतारती है और तब उसके बड़े आँख दिखते हैं। नोबिता और डोरेमोन यह सोचते हैं कि वह चश्मे की बिना ज़्यादा सुन्दर दिखती है।

१९७३ ऐनिमे में तमाको की दिखावट ज़रा अलग थी, क्योंकि उसके काले बाल थें और वह वह गहरी हरी स्कर्ट के साथ पीली पोलो शर्ट पहनती थी।

१९७९ ऐनिमे में उसके काले बाल थें और वह सफ़ेद कालर वाली गुलाबी शर्ट, मैजेंटा स्कर्ट और तहबंद पहनती है।

२००५ ऐनिमे में वह आम तौर पर नारंगी स्कर्ट के साथ पीली ब्लाउज पहनती है, पर रंग में बदलाव हो सकती है। आम तौर पर वह हर एपिसोड और माँगा एक ही तरीके से कपड़े पहनती है। पर दाए या बाए तरफ मुड़ते ही उसके होंठ का आकार नोबिता या शिज़ुका जैसा हो जाता है।

तमाको नोबी की CGI संस्करण उसके २००५ ऐनिमे संस्करण जैसी ही है।

व्यक्तित्व[]

नोबिता, क्या तुमने अपना होमवर्क पूरा किया?
— नोबिता को डाँटते हुए तमाको

तमाको नोबिता के परीक्षाओं के बारे में बहुत गंभीर है, और "रिज़ल्ट" छिपाने के लिए वह नोबिता को अक्सर डाँटती है। पर गहराई में, वह उससे बहुत प्यार करती है। उसकी व्यक्तित्व ज़्यादा नहीं बदलती, क्योंकि वह आम तौर पर गुस्से में ही रहती है, और नोबिता के साथ बात करते समय गंभीर रहती है, और उसके आलस की वजह से नोबिता को तमाको से डाँट भी पड़ती है। नोबिता सोचता है कि वह उसके साथ एक चपरासी की तरह व्यव्हार करती है, क्योंकि वह उसे घर के सामान के लिए बाज़ार जाने को कहती है। वह घर के खर्चे की बारे में भी काफी गंभीर है। जब नोबिता उससे एक कंप्यूटर खरीदवा देने को कहती है, वह उसे उल्टा डाँट देती है, यह कहकर की यह सब पैसो की बर्बादी है। वह नोबिता को पालतू रखने से भी रोकती है।

जहाँ उसे सबसे गर्म-दिमाग वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया जाता है, एक तिलचट्टा उसे डराने के लिए काफ़ी है। जब उसे बहुत ज़्यादा डर लगता है, वह काँपने लगती है और किसी से तिलचट्टों को भागने के लिए निवेदन तक करती है।

Advertisement